Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘74 वर्ष बाद’ पुस्तक का विमोचन, अमय खुरासिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल टीम के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक ‘74 वर्ष बाद’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उनकी बेटी एवं सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने दोनों लेखकों को शुभकामनाएं दीं। यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की आधुनिक समय में उपयोगिता पर आधारित है। अमय खुरासिया ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के दौरान गीता के सिद्धांतों का उपयोग टीम रणनीति में किया, जिसके परिणामस्वरूप केरल टीम ने रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंचने का गौरव हासिल किया।

Related posts

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बड़ामलहरा में निकली भव्य शोभायात्रा

khabarsamayper

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सोमवार को जबलपुर में नगरीय निकायों के अधिकारियों की संभागीय बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आय बढ़ाने के ठोस प्रयास किये जाने की जरूरत है।

khabarsamayper

भोपाल में निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नरेला विधानसभा क्षेत्र

khabarsamayper

Leave a Comment