Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11 बजे भीम जन्म भूमि पधार कर सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर पूर्ण आस्था के साथ जयंती उत्सव मनाया जाता है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी शामिल होते हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

khabarsamayper

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है

khabarsamayper

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज लोक सभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) बिल, 2024 के पारित होने के ऐतिहासिक कदम पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया

khabarsamayper

Leave a Comment