Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से सिंगरौली लौट रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुर्घटना में दिवंगत महिला यात्री के परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से सिंगरौली लौट रही यात्री बस मऊगंज जिले के अंतर्गत बहरा डाबर घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके फलस्वरूप एक महिला यात्री की असामयिक मृत्य हो गई एवं 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कलेक्टर तथा एसपी मऊगंज ने अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए मऊगंज और सीधी के अस्पतालों में भर्ती करवाया। कुछ घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।

Related posts

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने हनुमान जी को आदिवासी बताया —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है

khabarsamayper

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, और श्री कॉनराड के. संगमा, मेघालय के मुख्यमंत्री, मुंबई में पूर्वोत्तर व्यापार और निवेश रोड शो में भाग लेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment