Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 के रोइंग प्रतियोगिता के लाइट वेट डबल स्कल्स इवेंट में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी रुक्मणि और पूनम के स्वर्ण पदक तथा रोइंग खेल के महिला-क्वाड्रापल इवेंट में संतोष यादव, खुशप्रीत, पूनम और रुक्मणि को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रुक्मणि और पूनम की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 के रोइंग प्रतियोगिता में पुरूषों के डबल स्कल लाइटवेट इवेंट में मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुशील और नितिन देओल के कांस्य पदक जीतने पर इन्हें भी बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

लिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन की अतुलनीय पहल

khabarsamayper

रामनवमी व नवरात्रि समापन पर छतरपुर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी और शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

khabarsamayper

Leave a Comment