Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 18 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये गये नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में महाकाल नगरी उज्जैन के निवासियों को आज एक नयी सौगात मिली है। शहर के नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप स्थित नैवेद्य लोक का भव्य शुभारंभ गुरूवार को चैत्र नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण और शंख ध्वनि के बीच फीता काटकर इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर 18 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये नैवेद्य लोक का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया और दुकानदारों से भी मिले और व्यजंनों का स्वाद भी लिया। नैवेद्य लोक में शहर के प्रमुख और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के द्वारा स्टॉल्स लगाई गई। इनमें “स्वाद और सेहत” का अनुपम समन्वय सुनिश्चित किया गया है। यहां उज्जैन के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) से निर्मित अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को विशेष महत्व प्रदान किया गया है

Related posts

टीकमगढ़ में विधायक खटीक की पुत्री के विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

छात्रावासों में निरीक्षण के उपरांत भी व्यवस्थाएं नही सुधरने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश मिशन मोड में बनाएं आयुष्मान कार्ड

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment