Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हास्य कलाकार और अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता श्री शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिसम्बर को सिंगल क्लिक से करेंगे राशि अंतरित

khabarsamayper

श्रद्धालुओं के लिए समुचित और प्रभावी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

khabarsamayper

₹5 हजार का इनामी जालसाजी आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment