मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के तहत मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यूरोलॉजिकल पुनर्वास, बाल पुनर्वास, शिशु एवं बाल चिकित्सा और विद्युत चिकित्सा कक्षों की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को मिल रहे उपचार, पुनर्वास सुविधाओं और उनकी प्रगति की जानकारी भी ली। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति को समझना रहा।
