Breaking News

मुर्गी पालन को कैसे लाभप्रद बनाया जा सकता है।

ग्वालियर

मुर्गी पालन को कैसे लाभप्रद बनाया जा सकता है। मुर्गियों का बेहतर रख-रखाव कैसे करें, कब-कब टीकाकरण कराएँ, लेयर फार्मिंग कैसे की जाए और मुर्गियों की हैचरी का निर्माण कैसे करें। मुर्गी पालन से संबंधित ऐसी ही तमाम बारीकियां जिले के 100 से अधिक मुर्गी पालकों को सिखाई गईं। मुर्गी पालकों का यह प्रशिक्षण सह संगोष्ठी मंगलवार को शासकीय मुर्गी पालन प्रक्षेत्र रायरू में आयोजित की गई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडीं दीदियों ने भी इस प्रशिक्षण में खासतौर पर भाग लिया।

संगोष्ठी में मुर्गी पालन विषय के विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र राजपूत ने व्रायलर फार्मिंग की विधियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. वाय एस राजपूत ने मुर्गी पालन से संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एनआरएलएम की अधिकारी सुश्री शिखा शर्मा ने भी उपयोगी जानकारी दी। अंत में श्री अतर सिंह रावत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

पुणे में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को रौंदा, आरोपी पुलिसकर्मी निकला

khabarsamayper

लखनऊ में IPS अफसर के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर से लेकर बाथरूम की टोटियां तक चोरी

khabarsamayper

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरों पर: कलेक्टर-एसपी ने की समीक्षा बैठक, सौंपे गए जिम्मेदारियाँ

khabarsamayper

Leave a Comment