Breaking News

मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए देह दान विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है। संस्था के वरिष्ठजन समाज की मदद करने में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 101 लोगों ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए अपने देह दान की स्वीकृति पत्र प्रदान किया, यह सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शहीद स्मारक जबलपुर में विजन जबलपुर के 9वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इंडियन कॉफी हाउस द्वारा एक हजार यूनिट ब्लड डोनेशन का कैम्प कर जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सौभाग्यशाली परम्परा है कि समाज में अच्छे काम हो रहे हैं और निरंतर जारी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अच्छे काम करने वालों को सम्मानित कर कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटियों में भेद नहीं होना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित कराने में सहभागी बनना चाहिए। प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में संस्कारित रूप से विकास होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में 11 बालिकाओं का सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विजन जबलपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. नवनीत सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

अमेरिका में बड़ा हादसा: UPS कार्गो विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश, लुइसविल एयरपोर्ट बंद

khabarsamayper

मध्य प्रदेश मौसम : अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड से राहत, आज इन जिलों में पाला-कोहरा-शीतलहर के आसार, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा वेदर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस बेहद कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाती है, इसलिए उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

khabarsamayper

Leave a Comment