Breaking Newsअन्य

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: शवों की पहचान बनी चुनौती, डीएनए जांच पर टिकी परिजनों की उम्मीद

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान बन गई है। हादसे में आग लगने से 15 शव पूरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी शिनाख्त लगभग असंभव हो गई है। ऐसे में अब मृतकों की पहचान डीएनए जांच के जरिए ही की जा सकेगी।

शवों के अवशेषों की पहचान के लिए आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें जुटाई गई हैं। सभी शवों के सैंपल सुरक्षित रूप से लेकर डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने परिजनों से भी डीएनए सैंपल देने की अपील की है, ताकि मिलान कर पहचान सुनिश्चित की जा सके।

हादसे के बाद से मृतकों के परिजन मोर्चरी और पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। अपनों की एक झलक पाने की आस में परिवारों की आंखें नम हैं और हर कोई डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय म.प्र. एमएसएमई विकास नीति-2025 को मिला अनुमोदन

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिये आमंत्रित किया

khabarsamayper

लिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन की अतुलनीय पहल

khabarsamayper

Leave a Comment