Breaking Newsअन्य

राजनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: रखैलपुरवा पिपट में अवैध शराब पर छापा, 19 पेटी व 171 लीटर शराब बरामद

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना राजनगर पुलिस ने ग्राम रखैलपुरवा पिपट में अवैध शराब संग्रह पर छापा मारते हुए 19 पेटी में भरी 171 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश एवं विवेचना शुरू कर दी है।

Related posts

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

जज्बा पुलिस अवार्ड–2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

छतरपुर में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

khabarsamayper

Leave a Comment