Breaking News

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

मंगलवार को गैस त्रासदी की 40वीं बरसी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर 3 दिसम्बर को बरकतउल्ला भवन, सेंट्रल लायब्रेरी में प्रात: 10:30 बजे आयोजित “सर्वधर्म प्रार्थना सभा’’ कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतजनों की स्मृति में श्रद्धांजलि देंगे।

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर विभिन्न धर्माचार्यों द्वारा दिवंगतों के लिये सर्वधर्म पाठ किया जायेगा। दिवंगतों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि भी दी जायेगी। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, संचालक गैस राहत और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में किया 113 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्प

khabarsamayper

भोपाल में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड |

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज

khabarsamayper

Leave a Comment