नियमों को ताक पर रखकर अवैध रेत उत्खनन को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाला छतरपुर जिला एक बार फिर लेप्टरों से केन नदी की मुख्यधारा से नियमों को ताक पर रखकर रेत माफियाओं के द्वारा रेत निकाली जा रही है रामपुर खदान से केन नदी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यह रेत निकाली जा रही है पुष्पा एंटरप्राइजेज कंपनी के साथ मिलकर रेत माफिया पर्यावरण को नष्ट करने में लगे हैं वही खनिज अधिकारी अमित मिश्रा रेत माफियाओं की हाथ की कठपुतली बने हुए हैं उनके द्वारा रेत माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है अवैध उत्खनन को लेकर कई बार क्षेत्र के ग्रामीण वरिष्ठ अधिकारियों को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन अवैध उत्खनन पर कोई लगाम नहीं लगी है रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत निकालते हुए वीडियो वायरल..

