Breaking NewsHelpशिक्षा

रैली निकालकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया गया।

छतरपुर। नगर पालिका के द्वारा शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय के स्कूली के सहयोग से वार्ड में जागरूकता रैली निकालकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया गया।
सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में आयोजित रैली में छात्रों ने तख्ती पर स्लोगन तथा नारे लगाकर संदेश दिया कि, 18 वर्ष की उम्र पूर्ण होते ही हमें अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा कर, वोटर कार्ड बनवा लेना चाहिए। जिसका नाम भी मतदाता सूची नहीं जुड़ पाया है। वह ऑनलाइन प्रक्रिया या ऑफलाइन प्रक्रिया से अपना नाम जुडवाए। इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता अपने मत का उपयोग जरूर करे एवं वोट डालने जरूर जाए। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक केडी अहिरवार, उर्मिला मिश्रा, प्रेमलता प्रजापति, संजय अहिरवार, बालमुकुंद रावत, सीमा खरे एवं नगर पालिका से रामसिंह राय एवं उमाशंकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Related posts

30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जाएगा।

khabarsamayper

केंद्र सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं से व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु 15 जून तक आवेदन

khabarsamayper

नवीन शासकीय भर्तियों के कार्य की सतत् समीक्षा करें, वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

khabarsamayper

Leave a Comment