Breaking Newsअन्य

लहचूरा डैम में बड़ा हादसा: नहाने उतरे तीन युवक बहाव में फंसे, दिल्ली निवासी युवक की डूबने से मौत

छतरपुर जिले के हरपालपुर से करीब 8 किलोमीटर दूर लहचूरा डैम में रविवार को नहाने गए तीन युवक तेज बहाव और गहरे पानी में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, जिससे दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि दिल्ली 

 

 

निवासी 30 वर्षीय राहुल गहरे पानी में डूब गया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-तालाब और डैम जैसे जलाशयों में न उतरने की अपील की है।

Related posts

दिवाली पर महाकाल के दरबार में विशेष भस्म आरती, उमड़ा भक्तों का सैलाब

khabarsamayper

24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक 139 नृत्य कलाकारों ने किया वृहद शास्‍त्रीय नृत्‍य मैराथन 51वें खजुराहो नृत्य गिनीज विश्व रिकॉर्ड से बढ़ेगा नृत्य साधकों का मान

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव को रुद्राक्ष पर बनी भगवान पशुपतिनाथ की मिनिएचर पेंटिंग भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment