Breaking News

वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कसेगा शिकंजा – टास्क फोर्स समिति की बैठक में कड़े निर्देश

वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कसेगा शिकंजा – टास्क फोर्स समिति की बैठक में कड़े निर्देश

📍 जिला मुख्यालय, बुधवार

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जल निगम, खनिज विभाग, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी सहित अन्य विभागों के भूमि अर्जन, भूमि आबंटन और वन विभाग से जुड़े प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा की गई।

🔎 पैतृक भूमि और अवैध पट्टों पर सख्ती

कलेक्टर श्री जैसवाल ने निर्देश दिए कि वनभूमि पर दिए गए अवैध पट्टों की संयुक्त सीमांकन प्रक्रिया कराई जाए। यदि कोई पट्टा नियमविरुद्ध पाया जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार तत्काल पट्टा निरस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए।

🛑 वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और माफियाओं पर कड़ी नजर

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि वन क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

🔺 उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयों के दौरान खनन माफियाओं द्वारा आक्रामक रुख अपनाया जा सकता है। इस कारण से, पुलिस बल हर मौके पर मौजूद रहेगा, ताकि शासकीय अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


📌 प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध गतिविधियों पर लगेगा लगाम।
📢 जिला प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी सतर्कता के साथ कर रही है कार्य।

Related posts

दमोह के स्कूल मैं हिजाब मामले के वाद एक और मामला सामने आया है टीचर का कराया गया धर्म परिवर्तन —

khabarsamayper

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के निर्धारण पर सिफारिशें जारी की हैं

khabarsamayper

गोयरा गांव में 19 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव .

khabarsamayper

Leave a Comment