Breaking Newsअन्य

विश्व दिव्यांगता दिवस पर सीआरसी छतरपुर में विशेष कार्यक्रम, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) छतरपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में व्हीलचेयर रेस, 50 मीटर दौड़, अभिभावक दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कराई गईं। साथ ही रंगोली, नाटक, डांस, गायन-वादन और फैशन शो जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए, जबकि सभी दिव्यांगजनों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना अंतर्गत 50 हितग्राहियों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

Related posts

कलेक्टर ने जिलेभर के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने पर मारुति कनस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में नोटिस देकर 7 दिवस में जवाब लेने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए।

khabarsamayper

कलेक्ट्रेट में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर, वर्दी और स्टाइल ने खोल दी पोल

khabarsamayper

इंदौर लाल बाग में स्वदेशी मेले का समापन समारोह संपन्न

khabarsamayper

Leave a Comment