Breaking News

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में ‘हर घर तिरंगा’ हस्ताक्षर अभियान, विदेशी पर्यटकों की भी उत्साही भागीदारी

मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के तत्वाधान में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विशेष हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों, पुलिस स्टाफ, ग्रामीणों और देश-विदेश से आए पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विशेष आकर्षण के रूप में इटली से आए पर्यटकों ने भी हस्ताक्षर कर तिरंगे के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का संकल्प लिया।
राजनगर विकासखंड अंतर्गत नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्तुत समितियों के सदस्य एवं मेंटर्स की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना था।
अंत में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि मनीष खटीक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए देशभक्ति का वैश्विक संदेश दिया।

Related posts

सड़क दुर्घटना को रोकने जिला प्रशासन का अहम कदम* *1 सप्ताह में आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के आदेश*, *नहीं तो होगी बड़ी कार्यवाही* *सड़क दुर्घटनाओं से पशु एवं जनहानि को रोकने धारा 163 के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश*

khabarsamayper

अन्नपूर्णा रसोई का हुआ शुभारंभ भूखे लोगों को दिन में दो बार मिलेगा भरपेट भोजन ।

khabarsamayper

5.6 करोड़ की साइबर ठगी: नोएडा में शेयर मार्केट निवेश का झांसा देने वाला गैंग पकड़ा

khabarsamayper

Leave a Comment