Breaking NewsHelpराजनीति

अन्नपूर्णा रसोई का हुआ शुभारंभ भूखे लोगों को दिन में दो बार मिलेगा भरपेट भोजन ।

छतरपुर शहर में ऐसे लोग भी बसते हैं जिन्हें खाना तक नसीब नहीं है. पेट की भूख से ज्यादा बड़ी त्रासदी कोई नहीं ऐसे में इन भूखे लोगों के लिए अर्चना_गुड्डू सिंह मसीहा बनकर आए हैं भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा अन्नपूर्णा रसोई खोली गई है जिसमें हर रोज दो समय गरीबों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया जाएगा। शुक्रवार को शहर के रविशंकर पार्क में इस अन्नपूर्णा रसोई का वैदिक रीति-रिवाज से अतिथियों की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहीं पूर्व मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह सहित साधु-संतों ने अन्नूपर्णा रसोई का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और अर्चना सिंह द्वारा की गई इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। अतिथियों ने फीता काटकर इस रसेाई का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कन्याओं का पूजन कर रसोई शुरू कराई गई। इस संबंध में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि शहर में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें भरपेट भोजन नहीं मिलता है और कई लोगों को भूखे पेट ही सोना पड़ता है। ऐसे ही लोगों के लिए हमने अन्नपूर्णा रसोई तैयार की है जहां हर जरूरतमंद को दिन में दो बार नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से बेसहारा लोगों की भूख मिटाने का है, जो अब पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला, भंवरराजा, ब्रजेन्द्र सिंह गौतम, राकेश पाठक, अशोक दुबे, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अनु तिवारी, हरिओम त्रिपाठी गौरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिले के मतदाता बिना किसी डर भय के निर्भीक होकर मतदान करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

khabarsamayper

मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग के अधीन 6 बिजली कंपनियों में विभिन्न खाली पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों के अंतर्गत

khabarsamayper

2000 के बाद 500 रुपये के नोट को वापस लेने की अटकलों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात —

khabarsamayper

Leave a Comment