Breaking Newsराजनीति

मध्य प्रदेश में चुनावी योजनाये

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है, विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए युवाओं को जाग्रत करने छतरपुर कलेक्टर संदीप G.R की अगुवाई में जिले भर के प्रशासनिक अमले द्वारा
मतदाता जागरूक रैली निकाली गई जिसमें मतदाताओं से अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने की अपील के साथ ही कलेक्टर ने जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनसे वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए भी कहा है।

प्रशासन ने तो चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन देखना ये होगा कि जनता इस बार किसको सत्ता का ताज पहनाने वाली है, अपने ऐसे ही कुछ सवालों के उत्तर जानने के लिए हम आए हैं आपके पास

साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में शासन से लेकर प्रशासन तक की सारी शक्ति झोंक दी गई है, एक तरफ दो दशक से मध्यप्रदेश की सत्ता सम्भाल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्मुक्त भाव से योजनाओं और विकास कार्यों का लोकार्पण किए जा रहे हैं, प्रशासन मतदान से लेकर 18 वर्ष पूरे कर रहे युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने तक के लिए जागरूक कर रहा है तो वही विपक्ष भी अपनी नारी सम्मान और अन्य योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री को कांटे की टक्कर देने के लिए खड़े हैं अब देखना ये होगा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्मुक्त भाव से जारी की जा रहीं योजनाएं चुनावी हथकंडे हैं या वास्तव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला आत्मनिर्भरता के क्षेत्र कार्यों की शुरुआत है, मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव की अगर बात ना भी करें तब भी ये जानना जरूरी है मुख्यमंत्री की ये योजना क्या चुनाव के बाद भी अनवरत चलती रहेगी या इसे भी बंद कर दिया जाएगा जैसा कि पिछली बार कॉंग्रेस की सरकार आने के बाद हुआ था।

हम सभी जानते हैं मध्यप्रदेश सरकार पहले से ही कर्ज में है फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष योजनाओं के सरकारी खजाने पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचे समझे बिना ही चुनाव जीतने के लिए घोषणा किए जा रहे हैं..
अब देखना ये होगा कि मध्य प्रदेश को विकास के नाम पर लगातर एक के बाद एक योजना लाकर कर्ज मे डुबाया जा रहा है इसका परिणाम क्या होगा
आप इस बारे मे क्या सोचते है
. आप सभी अपने अपने विचार कमेन्ट बॉक्स में साँझा करें

 

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने पायलेट प्रोजक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशा सुपरवाईजर और कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया

khabarsamayper

दिल्ली: संजय गाँधी अस्पताल की छत पर युवक ने किया जोखिम भरा कदम

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

khabarsamayper

Leave a Comment