Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन, 200 बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

छतरपुर में थाना यातायात परिसर बिजावर नाका स्थित ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला में आयोजित पांच दिवसीय यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp 2026) का समापन पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की उपस्थिति में किया गया।

इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ट्रैफिक नियमों की समझ होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

समापन कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षकगण, समाजसेवी और पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Related posts

विमानन क्षेत्र में प्रदेश में 2000 करोड रुपए के निवेश की योजना

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने मंडला स्थित प्राचीन किले के जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गोंड चित्रकला को मिला जीआई टैग, सधे हुए हाथों से बारीक चित्रकारी को मिला वैश्विक सम्मान

khabarsamayper

बिपरजॉय का गुजरात में रौद्र रूप —

khabarsamayper

Leave a Comment