अन्य

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोराहा आंगनबाड़ी में जल परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम मोराहा के आंगनबाड़ी केंद्र में जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं पीएचई कार्यपालन यंत्री अनिल लगरखा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं परीक्षण किया। उपस्थित महिलाओं को शुद्ध पेयजल के महत्व, जल संरक्षण के उपायों और सुरक्षित जल उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं का पंजीयन किया गया और उन्हें एफटीके किट वितरित की गई, ताकि वे स्वयं अपने स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें।

Related posts

लखनऊ में मचा हड़कंप! अलीगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, धुएं से घिरा पूरा इलाका

khabarsamayper

छतरपुर में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती: सुनसान इलाकों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है

khabarsamayper

Leave a Comment