Breaking News

शव वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।जिला अस्पतालों में उपलब्ध होंगे शव वाहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे भाई-बहन जो पारिवारिक सदस्य की मृत्यु के बाद शव को घर ले जाने में असमर्थ है, उन सभी के लिए राज्य सरकार शव वाहन से पार्थिव देह घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। शुरुआत में यह व्यवस्था जिला स्तर पर लागू की जा रही है, जिसे बाद में विकासखण्ड और तहसील तक विस्तार मिलेगा। सड़क दुर्घटना एवं अन्य विषम परिस्थितियों में मृत्यु होने पर परिजन को शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार अति संवेदनशील है और मुश्किल समय में लोगों की पीड़ा समझती है। शव वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।

Related posts

छतरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: गुंडा, निगरानी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर थानों में तलब, दी सख्त चेतावनी

khabarsamayper

ढोडन बांध का 12 दिवसीय ‘चिता आंदोलन’ समाप्त, सशर्त वापस लिया धरना

khabarsamayper

कृषि में नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment