Breaking Newsअन्य

शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्मस्थली भाबरा पहुंचकर किया नमन

डॉ. मोहन यादव ने अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद भारत की क्रांति का तेजस्वी स्वर थे और उनका जीवन देशभक्ति व बलिदान की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अमर बलिदानियों और क्रांतिकारियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आलीराजपुर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने भील जनजाति की समृद्ध संस्कृति और स्वाभिमान की भी सराहना की।

Related posts

छतरपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर व विद्यालयों का किया निरीक्षण, छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

khabarsamayper

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण

khabarsamayper

84 हजार 930 खेत तालाब, 1 हजार 283 अमृत सरोवर से खेतों में पहुंचेगा पानी मनरेगा योजना से कराया जा रहा निर्माण

khabarsamayper

Leave a Comment