अन्य

शिक्षा माफिया पुस्तक विक्रेताओं के गठबंधन के खिलाफ मुहिम का बड़ा असर: प्रदेश के हर जिले में लगेंगे पुस्तक मेले; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिक्षा माफिया पुस्तक विक्रेताओं के गठबंधन के खिलाफ मुहिम का बड़ा असर:

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे पुस्तक मेले; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

छतरपुर में 29 एवं 30 अप्रैल को लगेगा उत्कृष्ट विद्यालय में पुस्तक मेला – तपस्या परिहार

छतरपुर। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ छतरपुर तपस्या परिहार ने पालको की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित एनसीईआरटी / एससीईआरटी / सीबीएसई / आई.सी.एस.सी. / एम.पी. बोर्ड के संचालित पाठयक्रम की पुस्तको के क्रय हेतु पुस्तक मेला का आयोजन विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों में दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2024 को समय 11.00 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित करने के आदेश जारी किये हैं । हालांकि यह आदेश 24 अप्रैल को जारी किया गया था लेकिन इसकी सूचना आज दी गयी है और कल से यह मेले आयोजित किये जाने हैं। इसके पहले भी कलेक्टर संदीप जीआर ने एक जांच टीम गठित की थी उस जांच टीम ने उनके आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आज 25 दिन बाद भी प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया और ना ही किसी स्कूल की जांच की गयी है। और अब पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है जब ८० प्रतिशत से अधिक छात्रों ने पुस्तकें और यूनिफार्म खरीद ली है.

जारी आदेश के अनुसार समस्त अशासकीय विद्यालयो को निर्देशित किया है कि वह अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रो के पालको को उक्त आयोजित मेले के संबंध में सूचित करे एवं आयोजित मेले से पुस्तके एवं शैक्षणिक सामग्री क्रय किये जाने हेतु प्रेरित करे, जिससे कि उन पर अनुचित दबाब न बन सके तथा आपके विद्यालय में संचालित पाठयक्रम से संबंधित बुक सेलरो को उक्त आयोजित पुस्तक मेले में उपस्थित कराये जाने हेतु सूचित करे एवं उनकी सूची संबंधित उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को एक दिवस पूर्व प्रस्तुत करे जिससे की प्राचार्य के द्वारा बुक सेलरो को स्थान चिन्हांकन किया जा सके।
जिला शिक्षा अधिकारी / जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र / विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/विकासखण्ड स्रोत समन्वयक उक्तानुसार आयोजित पुस्तक मेले में मौके पर उपस्थित रहकर, पालको की समस्याओ का यथा संभव तत्काल निराकरण करेगे।

संबंधित विकासखण्ड स्रोत समन्वयक का दायित्व होगा कि उनके विकासखण्ड अंतर्गत संचालित समस्त पाठयक्रमो के बुक सेलरो को उक्त आयोजित मेले में निर्धारित तिथयो में स्थान पर उपस्थित होने हेतु सूचित करेगे एवं उनकी पावती संधारित करे, यदि कोई बुक सेलर अनुपस्थित रहता है एवं पालको के द्वारा कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी / नियमानुसार कार्यवाही के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी जिला छतरपुर को अनिवार्यतः प्रस्तुत करे।
संबंधित नोडल अधिकारी, प्रतिदवस की रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर के माध्यम से प्रस्तुत करेगे।

गौरतलब हो कि निजी स्कूलों-प्रकाशकों और बुक शॉप संचालकों की साठगांठ और मनमानी से अभिभावकों को राहत दिलाने के लिए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कुछ दिनों पहले पुस्तक मेला लगवाया था। इस मेले में ना सिर्फ अभिभावकों को कम दाम में बच्चों के पुस्तकें मिलती हैं, बल्कि दुकान संचालकों की मनमानी से राहत भी मिली। जबलपुर में सफल हुए कार्यक्रम को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में पूरे प्रदेश में पुस्तक मेला लगवाने का निर्णय लिया हैं।

छतरपुर जिले में निम्नानुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है –

 

Related posts

‘अब गलती नहीं होगी, सारी लड़कियां मेरी बहनें…’ — झांसी पुलिस ने जब शोहदों की खबर ली, तो उतरी मजनूगिरी!

khabarsamayper

इंदौर: पत्नी की शिकायत पर गांजा-स्मैक तस्करी में पति गिरफ्तार

khabarsamayper

जनपद एवं निकाय स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र

khabarsamayper

Leave a Comment