Breaking News

शिव खोड़ी से आ रही बस पर आतंकी हमला* *40 से 50 राउंड फायरिंग के बाद खाई में गिरा वाहन; 10 की मौत*

शिव खोड़ी से आ रही बस पर आतंकी हमला*
*40 से 50 राउंड फायरिंग के बाद खाई में गिरा वाहन; 10 की मौत*
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। यहां शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने निशाना बनाया। आतंकियों ने बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बस ड्राइवर के सिर पर गोली लगने के कारण बस गहरी खाई में गिर गई। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं 33 यात्री घायल हैं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शिव खोड़ी से लौट रही बस को निशाना बनाया है। इस बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आतंकियों ने इस बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस ड्राइवर के भी लगी। बस ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई।
शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा की तरफ लौट रही थी। हादसा पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के निकट हुआ है।
*10 लोगों की मौत, 33 यात्री घायल*
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस दुर्घटना स्थल पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। डीसी रियासी ने दुर्घटना में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, 33 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, यात्री स्थानीय नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, आतंकी गतिविधि के चलते शिव खोड़ी तीर्थ स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।
*शिव खोड़ी को किया सुरक्षित*
एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान पूरा हो गया है। यात्रियों की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

Related posts

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’: तीन जिलों में 511 गिरफ्तार, 19 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

khabarsamayper

श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

khabarsamayper

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश एसएचआरसी के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन

khabarsamayper

Leave a Comment