Breaking News

श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु छतरपुर पुलिस सतर्क

श्रावण मास के पावन अवसर पर जिले भर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों और तीर्थयात्रा मार्गों पर पहुँच रहे हैं। ऐसे में छतरपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

प्रमुख धार्मिक स्थलों और मुख्य यात्रा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं भ्रमणशील पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटा जा सके।

छतरपुर पुलिस का यह प्रयास श्रद्धालुओं को निश्चिंत और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए है, जिससे वे शांति और श्रद्धा के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सकें।

Related posts

नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने कलेक्टर का औचक निरीक्षण, बीएलओ को प्रतिदिन 100 डिजिटलाइजेशन के निर्देश

khabarsamayper

विश्व योग दिवस पर खजुराहो में हुआ भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ओडिशा पर्व 2024’ समारोह में भाग लिया

khabarsamayper

Leave a Comment