Breaking News

श्री कल्याण सिंह यादव प्रो. फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा मंडी प्रांगण लक्ष्मीगंज में 221 किसानों से खरीदी गई कृषि उपज

ग्वालियर

श्री कल्याण सिंह यादव प्रो. फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा मंडी प्रांगण लक्ष्मीगंज में 221 किसानों से खरीदी गई कृषि उपज का संबंधित कृषकों को एक करोड़ 77 लाख 79 हजार 195 रूपए का भुगतान कर कार्यालय मंडी समिति लश्कर को तीन दिवस में अवगत कराने का नोटिस जारी किया गया। अन्यथा संबंधित की भण्डारित कृषि उपज की नीलामी कर कृषकों को भुगतान किया जायेगा। सचिव कृषि उपज मंडी समिति लश्कर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी प्रांगण लक्ष्मीगंज लश्कर में 221 किसानो से खरीदी गई कृषि उपज का संबंधित कृषको को राशि रु 17779195/- भुगतान कर कार्यालय मंडी समिति लश्कर को अवगत कराने हेतु दिनांक 29.01.2025, दिनांक 21.02.2025 एवं दिनांक 22.02.2025 से श्री कल्याण सिंह यादव प्रो० फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कम्पनी को लिखा गया था। परन्तु श्री कल्याण सिंह यादव प्रो० फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा आज दिनांक तक संबंधित कृषको को भुगतान कर कार्यालय मंडी समिति लश्कर को अवगत नहीं कराया है। कलेक्टर जिला ग्वालियर के आदेश दिनांक 21.02.2025 एवं दिये गये निर्देश परिपालन में वेयर हाउस मे भण्डारित उक्त फर्म की कृषि उपज की नीलामी कराकर कृषको को भुगतान हेतु गठित नीलामी समिति को निर्देशित किया गया है।

अतः श्री कल्याण सिंह यादव प्रो० फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कम्पनी तत्काल कृषको को भुगतान कर कार्यालय मंडी समिति लश्कर को तीन दिवस में अवगत करायें, अन्यथा संबंधित की भण्डारित कृषि उपज की नीलामी कर कृषको को भुगतान किया जावेगा जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी श्री कल्याण सिंह यादव प्रो० फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कम्पनी लश्कर ग्वालियर की होगी।

Related posts

छतरपुर में डिजिटल जनगणना शुरू: प्रगणक घर-घर पहुंचकर कर रहे मकानों का सर्वे

khabarsamayper

“इस बार लाइन क्रॉस कर ली, जेमिमा ने…” — हरमनप्रीत कौर का ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार वार, बोलीं- फाइनल में झोंकेंगे पूरी ताकत

khabarsamayper

मध्यप्रदेश अब बनेगा मेट्रो और रेल निर्माण का नया हब मुख्यमंत्री ने बीईएमएल के 2100वें मेट्रो कोच की टेस्ट राइड कर किया रवाना

khabarsamayper

Leave a Comment