Breaking News

 श्री गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग जगत के अग्रणियों से दिव्यांगजनों को कौशल विकास में मदद करने का आग्रह किया।

 श्री गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग जगत के अग्रणियों से दिव्यांगजनों को कौशल विकास में मदद करने का आग्रह किया।

उद्योगों को ब्रेल लिपि में कौशल विकास उपलब्ध कराने के बारे में चिंतन करना चाहिए और उनके लिए भी, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में बीएमएल मुंजाल अवार्ड्स 2024 में अपने संबोधन के दौरान कही। राष्ट्र को कुशल बनाने और शारीरिक रूप से अक्षम नागरिकों को सक्षम बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का हवाला देते हुए, श्री गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग जगत के अग्रणियों से दिव्यांगजनों को कौशल विकास में मदद करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसे कौशल विकसित करने की जरूरत है जो उन्हें स्वावलंबी बनने में मदद करेंगे। एसईईपीजेड के उदाहरण का उल्लेख करते हुए, जहां 1500 दृष्टिबाधित बच्चों को रत्न और आभूषण क्षेत्र की ओर से एक ही उद्योग में नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, श्री गोयल ने प्रतिभागियों को दिव्यांगजनों को उनकी ताकत की पहचान करके और उन्हें रोजगार योग्य बनाकर सक्षम बनाने को एक मिशन के रूप में लेने का सुझाव दिया। शिकायत केंद्र और उपभोक्ता सहायता केंद्र ऐसे क्षेत्र हैं जहां दिव्यांगजन काम कर सकते हैं, यहां तक ​​कि खेल में भी। उन्होंने कहा कि हम उनको और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए दिव्यांगजन खेल उत्सवों को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

हीरो समूह की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर लिखी पुस्तक ‘द मेकिंग ऑफ हीरो’ के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत को वैश्विक स्तर पर ले जाने के कंपनी के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्रेल लिपि में पुस्तक का विमोचन करने के लिए आयोजकों की भी सराहना की। यह प्रयास दिव्यांगजनों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा, उन्होंने कहा। इसके साथ ही, उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक कई उद्यमियों को नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि 1.4 बिलियन लोगों की सामूहिक प्रतिबद्धता भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और ऐसा तब होगा जब वे बड़ी आकांक्षाएं रखेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से विकसित भारत की यात्रा में पुरस्कार समारोह में स्टार्टअप और युवा संगठनों को शामिल करने का आग्रह किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग

khabarsamayper

छतरपुर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम — 33 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment