Breaking Newsअन्य

सटई रोड हमले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छतरपुर पुलिस के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड पर पीड़ितों पर गंभीर हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे फरार आरोपी योगेंद्र उर्फ योगेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पहले ही राज बहादुर उर्फ चिटू यादव (जो चोरी, छेड़छाड़, एनडीपीएस और अवैध हथियार जैसे 17 मामलों में लिप्त आदतन अपराधी है) को सवा किलो से अधिक गांजा सहित तथा महेश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एवं टीम ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related posts

छतरपुर पुलिस ने किया बहुचर्चित महेंद्र गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

khabarsamayper

छतरपुर : थानों में नगर/ग्राम रक्षा समिति की बैठकें, लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे समिति से

khabarsamayper

सिलगांव स्कूल में पटाखा बम फटा, दो बच्चे घायल; शिक्षा विभाग हरकत में

khabarsamayper

Leave a Comment