सागर के चकराघाट तालाब प्रांगण में दुर्गा नवमी पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। सांस्कृतिक युवा समिति के आयोजन में भगवान श्रीराम के स्वरूप में पहुंचे बालक ने तीर चलाया। तीर रावण की नाभि में लगते ही पुतला आतिशबाजी के साथ धू-धूकर जल उठा। रावण दहन का यह आयोजन 22वें वर्ष में आयोजित हुआ, जिसे देखने बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। कार्यक्रम में आरती, भजन प्रस्तुतियां और रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
