Breaking Newsअन्य

सागर: गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम संजरा में नाले से मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संजरा में शनिवार को एक नाले में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तिगड्डा के पास स्थित पद्मा नाले में ग्रामीणों ने इंसान की खोपड़ी और हड्डियां देखीं, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर इंसान की खोपड़ी और अन्य हड्डियां पड़ी मिलीं। इसके बाद एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने नरकंकाल के अवशेषों को जब्त कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अवशेषों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही नरकंकाल की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: सिनेमा विदाउट बॉर्डर्स

khabarsamayper

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

khabarsamayper

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 59वें DGsP/IGsP सम्मेलन का उदघाटन किया

khabarsamayper

Leave a Comment