Breaking Newsअन्य

सागर में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठाकुर बाबा पहाड़ी से अवैध शराब का जखीरा जब्त

सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने खुरई रोड स्थित ग्राम गढ़ोली खुर्द के पास ठाकुर बाबा पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 84 हजार 80 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी।

Related posts

मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं

khabarsamayper

आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में कल #संपूर्णता_अभियान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा उन्मुखीकरण कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, सेल्फी प्वाइंट एवं प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अरेरा कॉलोनी श्रेत्र में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी

khabarsamayper

Leave a Comment