Breaking Newsअन्य

सागर में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठाकुर बाबा पहाड़ी से अवैध शराब का जखीरा जब्त

सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने खुरई रोड स्थित ग्राम गढ़ोली खुर्द के पास ठाकुर बाबा पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 84 हजार 80 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी।

Related posts

छतरपुर प्रशासन का नवाचार: मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी की दिशा में बड़ा कदम

khabarsamayper

छतरपुर: पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा—कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया

khabarsamayper

Leave a Comment