*साहब मेरा जवान बेटा ऑनलाइन सट्टा खेलता, हमारा सब कुछ बर्बाद हो रहा, हमें बचालो- गुलगंज थाने में दुखी और पीड़ित पिता ने लगाई गुहार, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन*
SP अगम जैन के जनसंवाद और नशा और सट्टे के विरुद्ध सख्त नजरिये के सकारात्मक परिणाम आने लगे
गुलगंज थाने में दिनांक 20 मई को एक पिता के द्वारा अपने बेटे के द्वारा *GREEN EXCHANGE* और *BATHUB* में ऑनलाइन सट्टे में बुरी तरह लिप्त होने और अपना सब कुछ बर्बाद कर देने की समस्या बताई गई इस पर गुलगंज पुलिस ने काफी गंभीरता दिखाते हुए उक्त पिता के बेटे के मोबाइल में सट्टा खेलने के सबूत मिलने पर 151 की कार्रवाई की,
*और इसके बाद गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेष ने पुलिस टीम के साथ 15 से ज्यादा सटोरियों के अनुमानित ठिकानों पर दविश दी हालांकि कोई सटोरिया नहीं मिल सका, *लेकिन जानकारी है कि गुलगंज में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सभी शहर छोड़ चुके हैं*
इस पूरी कहानी के दो मुख्य किरदार हैं पहले वह पिता जिसने हिम्मत दिखाई सामने आया और छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन पर भरोसा जताते हुए पुलिस तक पहुंचे और अपनी समस्या बताएं और दूसरा किरदार थाना प्रभारी गुलगंज गुरुदत्त शेषा का है जिन्होंने इस सामाजिक बुराई को अपने थाना क्षेत्र से खत्म करने की ठानी और लगातार दविश देना शुरू किया।
*गुलगंज पुलिस के डर से गुलगंज के सभी सटोरिये शहर छोड़ चुके हैं – सूत्र*
*वैसे यह खबर पढ़कर शायद कुछ लोगों के पेट में दर्द हो जो समाज में यह फैलाते हैं कि सटोरियों का कुछ नहीं होता, कुछ नहीं होता*

