Breaking Newsअन्य

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा की महिला तस्कर 5 किलो से अधिक गांजा सहित गिरफ्तार

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने सागर रोड स्थित ग्राम ढड़ारी से एक अंतरराज्यीय महिला तस्कर को 5 किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

रोड पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम ढड़ारी पहुंची, जहां संदेही महिला से पूछताछ की गई। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा तलाशी लेने पर उसके थैले से 5 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुनी नायक, पति कैलाश नायक, निवासी ग्राम पुन्ना बोहरा, थाना बासडी, जिला बौध (उड़ीसा) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, और श्री कॉनराड के. संगमा, मेघालय के मुख्यमंत्री, मुंबई में पूर्वोत्तर व्यापार और निवेश रोड शो में भाग लेंगे

khabarsamayper

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 136 आवेदनों पर सुनवाई

khabarsamayper

कलेक्टर ने विद्युत कटौती शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किए ——–

khabarsamayper

Leave a Comment