Breaking Newsअन्य

सीएम मोहन यादव को रुद्राक्ष पर बनी भगवान पशुपतिनाथ की मिनिएचर पेंटिंग भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच निवासी कलाकार राहुल कुमार लोहार ने अनोखी कलाकृतियाँ भेंट कीं। इनमें रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग शामिल है, जिसे मैग्नीफाइंग ग्लास से देखने पर मंदिर के धार्मिक प्रतीक साफ दिखाई देते हैं।
इसके अलावा, कलाकार ने कोरोना काल में उपयोग किए जाने वाले मास्क पर सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित करते हुए वायरस से जंग में लगे डॉक्टरों को भी प्राकृतिक रंगों से उकेरा है। मुख्यमंत्री ने इस सृजनात्मक कला की सराहना की।

Related posts

विश्व मच्छर दिवस : मलेरिया से मुक्ति की ओर छतरपुर की पहल

khabarsamayper

छतरपुर : थानों में नगर/ग्राम रक्षा समिति की बैठकें, लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे समिति से

khabarsamayper

14 साल पुराना लूट का वारंटी गिरफ्तार! ₹7 हजार का था इनाम, न्याय पथ अभियान में नौगांव पुलिस की कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment