Breaking Newsअन्य

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दिया 4 नए मेडिकल कॉलेजों के भूमि-पूजन का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से भेंट की। सीएम ने मध्यप्रदेश में पीपीपी मॉडल पर स्थापित होने वाले चार नए मेडिकल कॉलेजों—पन्ना, बैतूल, कटनी और धार—के भूमि-पूजन के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम इसी माह प्रस्तावित है।
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में और मजबूती आएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भूमि-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति दी।

Related posts

छतरपुर के बस स्टैंड क्रमांक दो पर स्थित मनिहारी और सैलून सहित 5 दुकानों के चोरों ने तोड़े ताले

khabarsamayper

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या

khabarsamayper

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है।

khabarsamayper

Leave a Comment