Breaking News

सीधी में KYC के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी, खाते से निकाली गई रकम, SP के पास पहुंचा मामला

सीधी में KYC के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी, खाते से निकाली गई रकम, SP के पास पहुंचा मामला

सीधी जिले में आवास की केवाईसी करवाने के नाम पर चार लोगों के साथ ठगी की गई है। मामले में पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है|

Sidhi News : मध्य प्रदेश का सीधी जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी-डकैती जैसे मामले सामने आते हैं, तो कभी नशे का कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करती है। यह सारी घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वहीं, इन दोनों ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है।

आवास के केवाईसी करवाने के नाम पर चार लोगों से ठगी की गई है। जिसके बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार वर्मा से की है।

 

बहरी थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला बहरी थाना क्षेत्र के रोजहा गांव का है, जहां आवास के केवाईसी के नाम पर चार लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए है। शुरुआत में पीड़ितों ने बहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद सभी ने एसपी से शिकायत कर उचित न्याय की मांग की है।

हजारों की ठगी

पीड़ितों का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले दोपहर के समय दो लोग गांव में पहुंचे और केवाईसी अपडेट करने के बहाने पीड़ितों से उनके आधार कार्ड और बैंक की जानकारी मांगी। इसके बाद उन्होंने बायोमेट्रिक की मदद से खातों से पैसे निकाल लिए। पीड़ित इंद्रलाल कोल ने बताया कि उनके खाते से 20,000 रुपये निकाले गए। इसी तरह गांव के अन्य लोगों के खातों से 10,000-10,000 रुपये की ठगी की गई है।

SP ने दिए ये निर्देश

वहीं, एसपी डॉ. रवींद्र कुमार वर्मा ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बहरी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

Related posts

अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिए सफलता के सूत्र

khabarsamayper

कलेक्टर ने छतरपुर शहर की बावड़ियों एवं कुंओ का किया औचक निरीक्षण

khabarsamayper

भाजपा नेता पन्नालाल अहिरवार के कथित च्या चिकन बिरयानी खाने के बाद बीमारी, पुलिस ने थाने पहुंचा बिरयानी का भगोना

khabarsamayper

Leave a Comment