राजनगर के संदीपनी विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के सम्मान और उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों ने बच्चों को फूल माला पहनाकर शिक्षण सामग्री उपहार में दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नेत्र चिकित्सक प्रमोद अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
