Breaking News

“सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन के दल ने आज शनिवार को कछपुरा-लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आकस्मिक कार्यवाही कर खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई करने ओमती नाले में लगाई गई पाँच विद्युत मोटर को जप्त किया है। कार्यवाही तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई।

“सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां….” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इस समाचार को संज्ञान में लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एसडीएम अधारताल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर से मिले निर्देश पर एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा ने तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व टीम गठित की। टीम में नगर निगम के संभागीय कार्यायलय के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विष्णुकांत दुबे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, पटवारी सौरभ शर्मा एवं आजाद पटेल को भी शामिल किया गया।

तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान पाया गया कि ओमती नाले से लगकर लक्ष्मीपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 78 एवं 79 की कृषि भूमि पर सिकमीधारक श्रीमती अनीता पटेल पति ईश्वर पटेल, किशन पटेल पिता छोटेलाल पटेल व अन्य द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर नाले के पानी से सब्जियों की फसल पर सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से सब्जियों की सिंचाई में प्रयुक्त पाँच विद्युत मोटरों को जप्त कर लिया गया है और पंचनामा बनाकर नगर निगम के कछपुरा संभाग कार्यालय की सपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा संचालित

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

khabarsamayper

मायावती ने कहा मध्यप्रदेश सरकार की बुलडोजर राजनीति गरीबों के घर तोड़ने लगी —

khabarsamayper

Leave a Comment