Breaking News

सोमवार 7 अप्रैल को पड़रिया सेक्टर विकासखंड छतरपुर की ग्राम पंचायत अतरार में बृहद बैठक का आयोजन किया गया

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार सहित उनकी साफ सफाई एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के अधिकारियों द्वारा कार्य किए जा रहे है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। म.प्र. जन अभियान परिषद की मेंटर्स एवं परामर्शदाता टीम द्वारा सोमवार 7 अप्रैल को पड़रिया सेक्टर विकासखंड छतरपुर की ग्राम पंचायत अतरार में बृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अटल भूजल विशेषज्ञ राहुल दुबे एवं परामर्शदाता मूरत सिंह यादव, नव अंकुर संस्था अध्यक्ष नीलम तिवारी ने सभी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें पानी को बचाना बहुत जरूरी है जल है तो जीवन हम सभी जन समुदाय जन सहयोग से कुआं तालाब बावड़ी की सफाई करें बरसात के पहले वृक्षारोपण करें।

वहीं गांव के पास ब्रह्मदेव मंदिर प्रांगण में पहुंच साफ सफाई व बोरी बंधान पर कार्य किया गया। साथ ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश प्रजापति, राम अवतार बाजपेई, अंकेश छोटेलाल राजपूत, नितेश तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, ललितेश रैकवार, पुरुषोत्तम सेन, दशरथ कुशवाहा, रामनाथ यादव, मूंगा खंगार, सौम्या दुबे, राजेंद्र रैकवार खुशी तिवारी, दीपक मिश्रा एमएसडब्लू बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, अटल भूजल वॉलिंटियर, समिति सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीलम तिवारी द्वारा संकट की आ गई समय रे पानी रोको भैया गीत गाकर सभी को समझाइस दी गई और 30 मार्च से 30 जून तक निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का संस्था अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही बक्सवाहा सेक्टर बाजना के ग्राम दरगुवां अभियान के तहत ग्रामीणों के सहयोग से जल कुंड (चौपरा) नामक स्थान की साफ, सफाई करवाई गई। जिसमे ग्राम के लोगों को अभियान के बारे में जानकारी दी गई कि पानी के स्रोतों को साफ स्वच्छ बनाएं रखें, पानी को व्यर्थ ना बहाएं।

Related posts

khabarsamayper

छतरपुर में बजरंग दल द्वारा धूमधाम से निकाली गई जन जागरण शौर्य यात्रा।

khabarsamayper

छतरपुर: माता भद्रकाली मेला में बिछड़ा 3 वर्षीय बच्चा, पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

Leave a Comment