Breaking News

स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ तिलक लगाकर स्कूलों में बच्चों का हुआ स्वागत

स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ
तिलक लगाकर स्कूलों में बच्चों का हुआ स्वागत
जिलेभर की शालाओं में उत्साह से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए
—–
प्रदेश भर में स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम से किया गया। अभियान के माध्यम से हर एक बच्चे की स्कूलों में उपस्थित सुनिश्चित कराकर शिक्षा से जोड़ना है। छतरपुर जिले में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले की शालाओं में प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के समस्त प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को 20 जून को एक-एक शाला में जाकर बच्चों को एक पीरियड पढ़ाने के लिए आदेशित किया गया है।
18 जून को ग्रामीण क्षेत्रों के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया गया। साथ ही अन्य बच्चों का तिलक लगाकर शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान विशेष भोजन का भी वितरण किया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया एवं सुनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। छतरपुर शहर में स्थित शासकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में उत्साह के साथ बच्चों को शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही शहर की उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में पूरे उत्साह के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे।
• कल होगा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को वितरण
• अभिभावकों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा
19 जून को सभी शालाओं में अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक शिक्षक बैठकों, सह शैक्षणिक गतिविधियों, शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि बारे बताया जाएगा। साथ ही राज्य शासन की ओर से अभिभावकों को संबोधित पत्र का वितरण किया जाएगा। कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी और बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। 20 जून को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

छतरपुर: 24 घंटे में दुकान चोरी का खुलासा, महरौनी से आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

“दमोह में शराब तस्कर का अनोखा जुलूस — गले में शराब की बोतलों की माला डालकर गाँव में घुमाया!”

khabarsamayper

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

Leave a Comment