Breaking News

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया

मंत्री श्री सिंह ने मॉडल स्कूल की वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया। मंत्री श्री सिंह ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन पर शाला प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि शाला की वार्षिक पत्रिका में बच्चों की वर्षभर की खेल-कूद, सांस्कृतिक और प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका में बच्चों के साइंस इनोवेशन, लेख और साहित्यिक रचनाओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक करीब 2400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्री आर.के. श्रीवास्तव, व्याख्याता श्रीमती आशा वैश एवं व्याख्याता श्री शिशुपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।

Related posts

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया

khabarsamayper

मुरैना में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया: भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-नामीबिया के मध्य सशक्त होते संबंधों की अद्वितीय अभिव्यक्ति है

khabarsamayper

Leave a Comment