Breaking News

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ईशानगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 670 मरीजों का परीक्षण – 5 लोगों ने किया रक्तदान

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत ईशानगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 670 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम के तहत उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर की प्रमुख बातें:

  • सरपंच निधि मिश्रा सहित 5 लोगों ने रक्तदान किया।

  • शिविर में एक्सरे, ब्लड प्रेशर, शुगर, एचबी, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा, हड्डी रोग सहित कई निःशुल्क जांचें की गईं।

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।

  • 6 दिव्यांगजन का नया पंजीयन कर प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

इस मौके पर डॉ. रविंद्र पुरोहित, यूनिसेफ कंसल्टेंट प्रतिभा गौर, डीपीएम राजेंद्र खरे, डीसीएम दीप्ति जैन, आरकेएसके जिला समन्वयक, बीएमओ डॉ. गिरीश साहू सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा और व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा अन्य नवाचारी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

Related posts

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार ब्लास्ट, कई लोगों की मौत की आशंका

khabarsamayper

सजा दो शहर को दुल्हन सा,, भगवान परशुराम आये है

khabarsamayper

रन फॉर यूनिटी में हंगामा: सतना सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़!

khabarsamayper

Leave a Comment