Breaking News

एसपी छतरपुर ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में चल रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत लंबित खात्मा/ख़ारजी प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

पिछले दो सप्ताह में विशेष समीक्षा के दौरान —

  • थाना बमीठा: 10 खात्मा प्रकरणों के निराकरण पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक कमल को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

  • थाना जुझारनगर: 8 खात्मा प्रकरणों के निराकरण पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक अमन एवं आरक्षक विपिन को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

  • थाना राजनगर: 5 खात्मा प्रकरणों के निराकरण पर थाना प्रभारी निरीक्षक परसराम डावर, आरक्षक शिवकुमार एवं आरक्षक प्रभात द्विवेदी को प्रशंसा से सम्मानित किया गया।

 एसपी छतरपुर ने कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है, जिससे न्याय प्रक्रिया को गति मिले और आमजन को समय पर राहत मिल सके।

Related posts

जिला मजिस्ट्रेट ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्री बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को सुचारू व्यवस्था के लिए कार्य आवंटित किए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की ई-केवायसी के लिए जिले जिलेभर में कैम्प का आयोजन

khabarsamayper

पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चुनावी रंजिश की आशंका

khabarsamayper

Leave a Comment