नौगांव। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत स्व-सहायता समूह (SHG) की 30 महिला हितग्राहियों को एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, नौगांव में प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए प्रेरित करना और योजना की विस्तृत जानकारी देना था।
योजना की मुख्य बातें:
पीएमएफएमई योजना उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
इसके तहत फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना पर 35% अनुदान, अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
यह योजना स्व-रोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह प्रशिक्षण डॉ. वीणापाणि श्रीवास्तव, प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, नौगांव; एस.पी. अहिरवार, सहायक संचालक, उद्यानिकी, छतरपुर; और श्याम गौतम, जिला परियोजना अधिकारी, एनआरएलएम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह, डीएलटी धर्मेन्द्र प्रजापति, के.के. पटेल एवं जिला रिसोर्स पर्सन वरुण रजक द्वारा योजना की तकनीकी जानकारी दी गई। शैलेन्द्र सिंह यादव एवं रजनीश परसारिया ने प्रशिक्षण सत्र में विशेष सहयोग प्रदान किया।
