स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान और स्वच्छता संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रसारित किया जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इन पेंटिंग्स में राष्ट्रीय ध्वज, स्वच्छ भारत अभियान के प्रतीक और प्रेरणादायक स्लोगन शामिल हैं, जो लोगों को देशभक्ति और स्वच्छता दोनों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
