Breaking Newsअन्य

100 मीटर दूर पानी की लाइन, फिर भी बूंद-बूंद को तरसे लोग! बजरंगनगर कॉलोनी में जल संकट गहराया

छतरपुर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित बजरंगनगर कॉलोनी के रहवासी इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की मुख्य पानी की लाइन कॉलोनी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है, लेकिन उसे कॉलोनी तक नहीं पहुंचाया गया है।

रहवासियों के अनुसार लंबे समय से पेयजल सुविधा की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और गहरा गया है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई परिवार निजी टैंकरों या अन्य स्रोतों पर निर्भर हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि मुख्य लाइन को मात्र 100 मीटर आगे बढ़ा दिया जाए तो कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को राहत मिल सकती है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related posts

हरिद्वार: रोडवेज बस स्टैंड पर गोलीबारी, हरियाणा पुलिस का सब-इंस्पेक्टर घायल

khabarsamayper

छतरपुर के छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर, पढ़ाई के साथ मिलेगा 2.5 लाख तक का पैकेज

khabarsamayper

बंधक श्रम उन्मूलन के संबंध मेें आमजन को जागरुक करने के निर्देश —-

khabarsamayper

Leave a Comment