Breaking Newsअन्य

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में दिलाई गई शपथ

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01, छतरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन छतरपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी एवं पायलटों का सीपीआर/बीएलएस संबंधी प्रशिक्षण

khabarsamayper

बंद गौशालाओं का तत्काल संचालन कराएं : जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया

khabarsamayper

Leave a Comment